MP Reached Hospital By Cycle : लेबर पेन होने पर साइकल से अस्पताल पहुंची न्यूज़ीलैंड की सांसद, 1 घंटे बाद ही दिया बच्चे को जन्म

MP Reached Hospital By Cycle : न्यूजीलैंड की एक सांसद जिनका नाम जूली एन जेंटर है उन्होंने हाल में एक बच्चे को जन्म दिया है । खास बात यह है कि गर्भवती सांसद जूली एन जेंडर को करीब 2:00 बजे लेबर पेन उठा जिसके बाद जूली साइकिल से ही अस्पताल पहुंच गई कमाल की बात तो यह है कि जूली ने साइकिल से अस्पताल पहुंचने के महज 1 घंटे के भीतर यानी 3:04 पर बच्चे को जन्म दिया ।

MP Reached Hospital By Cycle :  सांसद फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी

बता दें जूली ने खुद फेसबुक पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा की बड़ी खबर ! आज सुबह 3:04 पर हमारे परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत हुआ । मैंने अपना लेबर पेन साइकिल पर तो कभी नहीं सोचा था । लेकिन ऐसा हुआ हम जब अस्पताल के लिए निकले तो उनकी दिक्कत नहीं थी लेकिन अस्पताल की दो-तीन मिनट की दूरी को पार करने में हमें 10 मिनट लग गए और अब हमारे पास एक प्यारा स्वस्थ बच्चा है जो अपने पिता की गोद में सो रहा है ।

ये भी पढ़े : पालतू तोते के खोने पर मालिक ने खोजने वाले को 15 हजार देने का किया ऐलान