Mother Killed Her 3 Year Old Daughter : कलयुगी माँ ने 3 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार कांप उठेगी रूह

Mother Killed Her 3 Year Old Daughter : श्री दरबार साहिब में बच्ची का शव रखकर फरार हुई महिला को राजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के वक्त मृतक बच्ची का भाई अपनी मां के साथ रहा, जिसने कातिल मां की सारी कहानी पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के भाई के बयान के बूते पर आरोपी माँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का शव पिता को सौंप दिया है.

 

अवैध सम्बन्ध के चलते बच्ची को उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुुताबिक मनिंदर कौर हरियाणा में यमुनानगर की रहने वाली है और वह बुधवार को ही अपने बेटे-बेटी को लेकर अमृतसर आई थी। मां ने बड़ा खुलासा किया है कि उसने ही अपनी तीन साल की बेटी को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है। वह तीन घंटे तक अपने मृतक बेटी को गोद में लेकर गोल्डन टेंपल में घूमती रही। मौका देखकर महिला श्री दरबार साहिब के पास बने प्लाजा में बच्ची के शव रखकर फरार हो गई।

 

Mother Killed Her 3 Year Old Daughter : महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की बॉडी मिलने की सूचना SGPC के पास पहुंची। एसजीपीसी ने इसके बाद गोल्डन टैंपल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। कैमरे बच्ची को गोद में लिए हुए महिला घूमती नजर आई। आरोपी महिला के बेटे का कहना है की उसने अपनी मां से कहा की दीदी को मत मारो, लेकिन मां कह रही है कि मारना जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को जेल भेज दिया है.