Mobile Phones Addiction : मोबाइल फोन की लत के कारण पांच दिन से नहीं सोया है ये युवक, बना मानसिक रोगी

Mobile Phones Addiction : आजकल लोगों के लिए मोबाइल फोन सबसे ज्यादा जरूरत की चीज बन गया है । एक ऐसी चीज जिसके बिना कुछ लोग एक पल भी नहीं रह सकते । मोबाइल फोन से इतना लगाव लोगों के लिए कभी-कभी हानिकारक भी होता है ।

Mobile Phones Addiction : युवक बना मानसिक रोगी

Mobile Phones Addiction :

दरअसल ये खबर राजस्थान के चूरू जिले से हैं जहां मोबाइल फोन से लगाव रखने और उसके आदि हो जाने की ऐसा ही मामला सामने आया है ।राजस्थान के चुरू जिले के सहाबा कस्बे में 20 वर्षीय युवक को अपने मोबाइल की ऐसी लत लगी है कि वह मानसिक रोगी बन गया है ।

Mobile Phones Addiction : खबर है कि युवक ना तो अपने घर वालों को पहचान रहा है और ना ही कुछ बोल पा रहा है । बताया जा रहा है कि पिछले 1 महीने से अपना काम धंधा छोड़कर यह युवक मोबाइल में लगा हुआ है । इतना ही नहीं बीते 5 दिनों से इस युवक ने नींद की एक झपकी भी नहीं ली है । जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे।

Mobile Phones Addiction : मनोचिकित्सक कर रहे  युवक का इलाज

इस युवक की हालत देखकर अस्पताल में मौजूद मनोचिकित्सक के द्वारा युवक का इलाज शुरू किया गया है। 20 वर्षीय इस युवक के परिजनों का कहना है कि बीते 1 महीने से अकरम लगातार अपने मोबाइल फोन पर समय बिता रहा है और इस कारण ही उसकी तबीयत खराब हुई है । अकरम को मोबाइल की इतनी बुरी लत है कि वह पूरी पूरी रात मोबाइल फोन पर चैट और गेम खेलता रहता है और मोबाइल ना छोड़ना पड़े इसलिए वह खाना पीना यहां तक कि सोना भी छोड़ देता है ।

ये भी पढ़े : पालतू तोते के खोने पर मालिक ने खोजने वाले को 15 हजार देने का किया ऐलान