Minor Raped The Women : देहरादून से छत्तीसगढ़ एडमिशन के लिए आए नाबालिग ने किया युवती से बलात्कार

Minor Raped The Women : देहरादून स्थित एक नामी स्कूल में एडमिशन लेने के लिए पांच सितारा होटल में रूके एक नाबालिग पर होटल में कार्यरत्त महिला कर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है की नाबालिग ने मोबाईल चार्ज करने के दौरान उससे जबरन दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

होटल में कार्यरत्त महिला से किया दुष्कर्म

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक होटल में कार्यरत्त महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से एक 15 वर्षीय नाबालिग देहरादून के एक नामी स्कूल में एडमिशन करने के लिए होटल में रूका था इसी बीच उसने होटल में कार्यरत्त 24 वर्षीय महिला कर्मी से दुष्कर्म किया।

 

Minor Raped The Women : पुलिस ने आरोपी नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह

पीड़ित महिला के मुताबिक वो शौचालय के पास मोबाइल चार्ज कर रही थी इसी बीच लड़का शौचालय में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि किशोर के घुसने पर उसने उसे वहां आने से यह कहते हुए मना किया कि यह महिला शौचालय है और उसे यहां आने की अनुमति नहीं है लेकिन उसके बावजूद आरोपी ना​बालिग ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।