Minor Raped By 6 People : घर से सब्जी लेने के लिए निकली नाबालिग को अगवा कर 6 लोगों ने किया बलात्कार, और फिर किया कुछ ऐसा

Minor Raped By 6 People : राजस्थान के धौलपुर जिले में नाबालिग के साथ 6 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. जहाँ घर से सब्जी लेने के लिए पास की मंडी में गई नाबलिग को एक अधेड़ घर छोड़ने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.

 

अलग-अलग जगह ले जाकर दिया घटना को अंजाम

नाबालिग के मुताबिक वो 26 जुलाई की शाम 7 बजे पास के बाजार में सब्जी लेने के लिए गई थी। जहाँ उसे एक अधेड़ उम्र का आदमी मिला, जो उसे बहला-फुसलाकर घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर ले गया और उसे बसेड़ी रोड के टोल के पास छोड़ दिया। यहां पर पहले से ही करीब 6 लड़के मौजूद थे। जिन्होंने जबरदस्ती उसे एक गाड़ी में बैठाया। जिसके बाद नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ पूरी रात गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया.


Minor Raped By 6 People : परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

वहीँ दूसरी तरफ कई घंटों बाद भी जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अगले दिन पीड़िता के परिवार के परिचित ने नाबालिग को भूतेश्वर मंदिर के पास देखा तो उन्होंने घर पर इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और नाबालिग को अपने साथ घर पर लेकर आए जहाँ नाबालिग ने अपने साथ घटी आप बीती परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन नाबालिग के साथ पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जिनमे से 3 संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है.