Minor cutted head Of His Own Niece : एक 15 साल की बच्ची ने अपनी ही भतीजी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है की रात के तीन बजे थे. पूजा पाठ चल रही थी. लेकिन इस दौरान ही परिवार की एक 15 साल की बच्ची असामान्य व्यवहार कर थी. इस बीच 10 वीं में पढ़ने वाली ये लड़की उठी और घर में रखी तलवार उठा ली. दूसरे कमरे में गई और कमरे में मौजूद अपनी ही 9 साल की भतीजी का सिर काट दिया.
सुबह 3 बजे घर में चल रही थी पूजा
राजस्थान के डूंगरपुर की ये घटना चर्चा और दहशत की वजह बनी हुई है. राजस्थान पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की दो दिनों से सामान्य व्यवहार नहीं’ कर रही थी और वह और उसके परिवार दशा माता की पूजा कर रहे थे और उन सभी ने अपने कमरे में मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी. तभी परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में लड़की ने तलवार उठा ली जिससे परिवार वाले घबराकर वहां से भाग गए. आरोपी लड़की तलवार लहराते हुए दूसरे कमरे में घुस गई और उसने नौ वर्षीय अपनी भतीजी वर्षा का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी.
Minor cutted head Of His Own Niece : आरोपी नाबालिग ने पूजा के चलते 2 दिन से नहीं खाया था खाना
पूछताछ में परिवारवालों ने बताया कि उसने दो दिनों तक पूजा के कारण कुछ भी नहीं खाया था.’’ थाना प्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने साबुत जुटा लिए हैं जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।