Minister Rekha In Kashipur : पुष्कर सरकार में दुबारा मंत्री बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंची मंत्री रेखा आर्य, कही ये बात

Minister Rekha In Kashipur : महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आज काशीपुर पहुंची । काशीपुर में एसआरएस मॉल में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों की थाप और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि काशीपुर के बारे में काशीपुर के जनप्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ता जो भी विषय लाएंगे काशीपुर के साथ उनका हर तरह का सहयोग रहेगा। उन्होंने प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

Minister Rekha In Kashipur : खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही सरकार

इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने खेलों को लेकर कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी सरकार खेल नीति लेकर आई है। सरकार बच्चों में खेल की भावना तथा खेल के अवसर प्रदान करने के लिए खेल नर्सरी के माध्यम से प्रयासरत है। सरकार मुख्यमंत्री खिलाड़ी योजना तैयार करने जा रही है, जिसके अंतर्गत 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्टेडियमो का विकास करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं।