खबर पंजाब से है जहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब समेत उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।
दरअसल, राजस्थान में 2 पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिसके चलते भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है। पंजाब में आज का तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ 10 अप्रैल और दूसरा 13 अप्रैल को आने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पंजाब में बारिश होगी।
इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। तूफ़ान के साथ बिजली भी चमकेगी। इसके अलावा 10 और 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी।