Manish Sisodia Reach Dehradun : कल देहरादून पहुंचेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कार्यक्रम हुआ तय

 Manish Sisodia Reach Dehradun : 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां तेज कर रही है । इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी रफ्तार पकड़ ली है । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है ।

 Manish Sisodia Reach Dehradun

Manish Sisodia Reach Dehradun : 16 व 17 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ।आपको बता दें मनीष सिसोदिया 16 व 17 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। मंगलवार यानी 16 नवंबर को मनीष सिसोदिया देहरादून पहुंचेंगे यहां पहुंचकर देवभूमि बिजनेस डायलॉग में ट्रेडर्स के साथ वह मीटिंग करेंगे और मंगलवार की शाम देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो जाएंगे । उत्तरकाशी पहुंचकर मनीष सिसोदिया जनसभा संबोधित करने के साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी का विवाह आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई