Madhya Pradesh CM In Haridwar : एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सीएम शिवराज से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को लेकर उनके साथ चर्चा भी की।
Madhya Pradesh CM In Haridwar : सीएम शिवराज का अभिनंदन करने पहुंचे सीएम पुष्कर
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर हैं जहां उनका अभिनंदन करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद सीएम शिवराज ने शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यानमाला को संबोधित भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि राष्ट्र का नव निर्माण सही दिशा में करना होगा जिसके लिए देशभक्त, परिश्रमी, परोपकारी, और चरित्रवान लोग चाहिए।
Madhya Pradesh CM In Haridwar : पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने लिया भाग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके बाद पतंजलि योगपीठ पहुंचे जहां योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने राष्ट्रीय संगोष्ठी, वैश्विक चुनौतियों का सनातन, समाधान-एकात्म बोध’ में भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण और योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े : बीच सड़क में सैर सपाटे पर निकला अजगर, अजगर को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़