Maa Durga Idol found Jammu : जम्मू कश्मीर में बीते मंगलवार को मां दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति मिली हैं। बता दें जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के खग इलाके में बीते मंगलवार को पुलिस ने मां दुर्गा की 1300 साल पुरानी एक मूर्ति बरामद की है । जानकारी के अनुसार ये ऐतिहासिक मूर्ति काले पत्थर की है मूर्ति में देवी दुर्गा शेर के सिंहासन पर सवार है ।

Maa Durga Idol found Jammu : मूर्ति की बाई भुजा गायब

बता दे मां दुर्गा की मूर्ति की बाई भुजा कंधे से गायब है । मूर्ति गंधार स्कूल ऑफ आर्ट का प्रभाव लग रहा है । एसएसपी बदाम ताहिर सलीम खान ने मूर्ति को जम्मू-कश्मीर सरकार के पुरातत्व और संघ आर्य के अभिलेखागार विभाग के उपनिदेशक मुस्ताक अहमद बैग और उनकी टीम को सौंप दिया है ।
ये भी पढ़े : भारत के पांच ऐसे मंदिर जिनका रहस्य आज भी अनसुलझा है