Latest Entertainment News : सोशल मीडिया पर एक अलग क्रेज रखने वाली साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना चर्चा में छाई हुई है खबर मिल रही है कि रश्मिका जल्द ही शादी करने जा रही है.दरअसल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सब को काफी पसंद आती है। हाल ही में इन दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया था जिसके बाद ये खबर सामने आयी थी की रश्मिका और विजय एक दूसरे को डेट कर रहे है।
Latest Entertainment News : एक दूसरे को डेट कर रहे है रश्मिका और विजय देवरकोंडा

हालांकि शादी की खबरों को लेकर ना तो रश्मिका की ओर से कुछ कहा गया है ना विजय ने इस पर कोई भी खुलासा किया है। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर मिल रही है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपको बता दें कि रश्मिका और विजय की जोड़ी फिल्म गीता गोविंदम और डियर कामरेड में काफी पसंद की गई थी इसके बाद इस जोड़ी की फैन फॉलोइंग काफी हद तक बढ़ गई थी इस बीच अब इस जोड़ी को लेकर शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं करीबियों का तो ये यह भी कहना है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्दी शादी भी कर सकते हैं।
Latest Entertainment News : सबा आजाद को डेट कर रहे ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों चर्चा में छाए हुए हैं और चर्चा में छाने की मुख्या वजह है रितिक रोशन की सबा आजाद से रिलेशनशिप के चर्चे। जी हां इन दिनों रितिक रोशन और सबा आजाद के बीच रिलेशनशिप के चर्चे सुर्खियों में छाए हुए है। दरअसल यह खबर सामने आ रही है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सबा आजाद ऋतिक रोशन के परिवार से मिली थी । दरअसल रितिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सभा को बीते रविवार को अपने परिवार से मिलवाया था । करीबियों का कहना है कि ऋतिक रोशन का परिवार सभा से मिलकर काफी खुश नजर आया । आप बता दें कि सबा ने ऋतिक ने परिवार के साथ लंच भी किया। वहीं इस मजेदार लंच की फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है फोटो देख कर लोग ये कह रहे हैं कि लगता है जल्दी ही ऋतिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने जा रहे हैं यानी कि वह जल्द ही सभा से शादी भी कर सकते हैं।
Latest Entertainment News : आलिया भट्ट से परेशान हुए रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से काफी परेशान हो चुके हैं जी हां बिल्कुल सही सुना अपने रणबीर इन दिनों काफी हद तक अलिया की आदतों से परेशान हो चुके हैं और यह बात हम नहीं कह रहे इस बात का खुलासा खुद गंगूबाई के निर्माता संजय लीला भंसाली ने किया है संजय लीला भंसाली ने बताया है कि आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में इतना घुस चुकी है की कि उनके बॉयफ्रेंड भी मुझसे शिकायत करते हैं , भंसाली ने बताया की रणबीर का कहना है की आलिया घर पर भी गंगूबाई की तरह ही बात करती है।
Latest Entertainment News : बंसाली ने की आलिया की एक्टिंग की तारीफ़
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में आलिया की एक्टिंग की तारीफ करते हुए ये बताया कि आलिया गंगूबाई के के किरदार में पूरी तरह से रम चुकी थी भंसाली ने अपनी बातों में आगे बताया कि मुझे इस बात का तो अंदाज़ा था की आलिया एक अच्छी डांसर है लेकिन जब मैंने उन्हें ढोलीडा गाने पर डांस करते देखा तो मुझे पता चला की आलिया पूरी तरीके से अपने किरदार में खो चुकी है। बंसाली ने आगे कहा कि इस बात को सोचकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि कैसे एक इंसान यह सारी बातें भूल जाता है कि आपके सामने कौन है आप क्या पसंद करते हो क्या महसूस करते हो !
Latest Entertainment News : एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी ने कुमकुम भाग्य को कहा अलविदा

टीवी एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी ने हाल ही में कुमकुम भाग्य शो को अलविदा कह दिया है। दरअसल पूजा प्रेग्नेंट है और जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली है और डिलीवरी की वजह से ही पूजा ने टीवी शो कुमकुम भाग्य को अलविदा कहने का फैसला लिया है। आप बता दें पूजा का कुमकुम भाग्य में किरदार लोगों को खूब पसंद आता है और उनके यूं शो छोड़ने से फैंस काफी परेशान है। दरअसल पूजा बनर्जी अपने प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में है ऐसे में शो को अलविदा कहना अब जरूरी है। पूजा और उनके पति जल्द ही अपने घर में मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं और उनके फैंस भी अब नए मेहमान की झलक देखने के लिए बेकरार है।
Latest Entertainment News : टीम ने पूजा को दी ग्रैंड फेयरवेल पार्टी
हालांकि अपने हिस्से की शूटिंग पूजा ने बीती 21 फरबरी को ही पूरी कर ली थी।वहीं कुमकुम भाग्य की टीम ने पूजा को ग्रैंड फेयरवेल पार्टी दी। इस पार्टी के फोटोज में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी। पूजा बनर्जी ने भी अपनी पूरी टीम को धन्यवाद किया और शो को अलविदा किया आपको बता दें पूजा बनर्जी मार्च 2022 में अपने बच्चे को जन्म देने वाली है और पूजा और उनके हस्बैंड इस खास पल के लिए काफी है एक्साइटिड है। बता दें पूजा बनर्जी ने अपने दोस्त संदीप सेजवाल से 28 फरवरी 2017 में शादी रचाई थी दरअसल संदीप सेजवाल नेशनल लेवल के स्वीम्मर है उन्होंने ओलंपिक में ब्रांच मेडल भी जीता है आप शायद नहीं जानते होंगे कि पूजा ने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर स्वीम्मर ही की थी हालांकि बाद में रोडीज़ शो में नजर आई थी जिसके बाद उन्होंने टीवी शो में अपना एक्टिंग करियर भी बनाया।
ये भी पढ़े : अंकिता लोखंडे के श्रीदेवी लुक से लेकर काजल की प्रेगनेंसी तक जाने सब कुछ केवल ‘Entertainment Wrap’ में