केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सीएम धामी ने लोगोंं का आभार जताया । सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए क्षेत्र के समस्त सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार!
आपने अपने बहुमूल्य वोट से लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाया और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपका हर एक वोट केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि का आधार बनेगा।
आपको बता दें, कि सीएम धामी ने केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बात करते हुए कहा था कि केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 2000 करोड़ की धनराशि से दिव्या केदार भाव केदार का निर्माण किया जा रहा है । पूरे केदारनाथ धाम में हमारी सरकार द्वारा विकास कार्य चलाए जा रहे हैं।
वहीं चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिस प्रकार से हरियाणा तीसरी बार भी हरियाणा की सरकार को वहां के लोगों ने चुना है। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है।