Lachhiwala : नए स्वरूप में नज़र आएगा लच्छीवाला नेचर पार्क, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन

Lachhiwala : लच्छीवाला नेचर पार्क जहां काफी समय से बदहाल अवस्था में था तो वहीं अब राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से लच्छीवाला नेचर पार्क को नया स्वरूप दिया है जिसका उद्घाटन आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

राधाधानी देहरादून में वैसे तो कई पर्यटक स्थल है लेकिन लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों की पहली पसंद में से एक रहा है और ये पार्क अब पर्यटकों को लुभाने के लिए और भी ज्यादा सफल नज़र आएगे। बता दें बदहाली की मार झेल रहा लच्छीवाला नेचर पार्क को राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से अब विकसित कर नया स्वरूप दे दिया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 5 बजे करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

कोरोना संक्रमण के चलते लच्छीवाला नेचर पार्क को ​मार्च 2020 से पर्यटकों के लिए बंद किया गया है लेकिन अब कोरोना के कम होते प्रकोप को देखते हुए पार्क के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे लेकिन इस बार पर्यटकों की खुशी दोगुनी होने जा रही है। जी हां इस बार लच्छीवाला नेचर पार्क बदले स्वरूप में नज़र आने वाला है। बता दें कोरोना संक्रमण के दौरान बंद पार्क को मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पार्क की कायाकल्प करने की कार्ययोजना तैयार की थी जो अब साकार हो गई है। बता दें आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्क का उद्घाटन करने जा रहे हैं ​लेकिन इस बार लच्छीवाला नए स्वरूप में नज़र आएगा। जिसको अब पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal In Dehradun : 17 अगस्त को दून दौरे पर रह सकते हैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

Lachhiwala : सालाना लाखों की संख्या में घूमने आते है पर्यटक

बता दें लच्छीवाला में सालाना हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते है लेकिन इस बार कोरोना ने इस पर्यटक स्थल की रौनक कम कर दी है तो वहीं सरकार ने भी संक्रमण के खतरे को देखते हुए पर्यटकों के लिए लच्छीवाला नेचर पार्क के दरवाजे बंद कर दिए ​थे और पार्क को विकसित करने का कार्य जारी रखा जिसके बाद अब पार्क पूरी तरीके से बदले स्वरूप में दिखाई देगा जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों से होगा तो इसके साथ ही पर्यटक एक बार फिर इस दर्शनिक स्थल पर घूमने के लिए आ सकेंगे।

ये भी पढ़ें : Picnic Spot, Lachhiwala