Laborer Hit By Train : रामनगर के ग्राम पीरुमदारा में रेलवे पटरी के किनारे काम कर रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के नीचे कट कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ रेलवे की पटरी के किनारे काम कर रहा था इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।
Laborer Hit By Train : रामनगर से दिल्ली की ओर जा रही थी ट्रेन
रामनगर में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है की मजदूर ट्रैन की पटरी के किनारे काम कर रहा था इस दौरान मृतक मजदूर के साथ कई और मजदूर भी काम कर रहे थे इस दौरान तेज़ रफ़्तार से रामनगर की ओर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से बिहार निवासी मो बाबर की मौत हो गई।

Laborer Hit By Train : बिहार से मजदूरी के लिए रामनगर आया था मजदूर
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक मजदूर बिहार से मजदूरी के लिए रामनाग आया था इस बीच ट्रेन की पटरी के पास काम करने के दौरान मजदूर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़े : कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन बड्याकर हुए हादसे का शिकार