Korean Danced On Bollywood Song : बॉलीवुड गानों का खुमार अब कोरिया पर भी चढ़ता नज़र आ रहा है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमे कोरियाई माधुरी दीक्षित के गाने पर थिरकते नज़र आ रहे हैं. जी हाँ कोरिया के ये बच्चे रणबीर और माधुरी दीक्षित के गाने घागरा पर डांस कर रहे हैं और उनकी ये वीडियो यूट्यूब चैनल k_drama boy पर पोस्ट की गयी थी.
Korean Danced On Bollywood Song : यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था वीडियो
यूट्यूब चैनल k_drama boy पर पोस्ट किए गए वीडियो में कुछ बच्चे माधुरी रणबीर के सॉन्ग घाघरा पर डांस परफॉरमेंस करते नजर आए. वीडियो कोरिया का बताया जा रहा है जिससे यह साबित होता है कि कोरिया में भी बॉलीवुड की धमक है. और दूर दराज के देशों में भी हिंदी गानों को पसंद करने वालों की कमी नहीं है