Kolkata Police White Uniform : दोस्तों आमतौर पर भारत देश में पुलिस खाकी वर्दी पहनती है लेकिन कोलकाता एकमात्र ऐसी जगह है जहां पुलिस खाकी नहीं बल्कि सफेद वर्दी पहनती है लेकिन ऐसा क्यों है यह लोग नहीं जानते ? लोग यह नहीं जानते हैं कि कोलकाता पुलिस की वर्दी के लिए सफेद रंग का चुनाव ही क्यों किया गया।
Kolkata Police White Uniform : अंग्रेज़ो ने किया था कोलकाता पुलिस की वर्दी का चुनाव
जानकारी कुछ ऐसी है की कोलकाता पुलिस की वर्दी के लिए सफ़ेद रंग का चुनाव भारत सरकार ने नहीं बल्कि अंग्रेज़ो ने किया था। दरअसल कोलकाता समुद्र के काफी करीब है और इसी वजह से यहां गर्मी भी ज्यादा पड़ती है। यहीं कारण है कि अंग्रेजों के शासनकाल में कोलकता पुलिस की यूनिफॉर्म के लिए सफेद रंग चुना ताकि सूरज की रोशनी यूनिफार्म से रिफ्लेक्ट हो जाये और उन्हें ज़्यादा गर्मी न लगे। और तब से लेकर अब तक अंग्रेजों द्वारा लागू की गई कोलकाता पुलिस की वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Kolkata Police White Uniform : कोलकाता पुलिस ने नहीं अपनायी खाकी वर्दी
बताया यह भी जाता है कि साल 1847 में एक अंग्रेज अफसर जिनका नाम सर हैरी लंग्सडेन था उन्होंने ही पहली बार आधिकारिक तौर पर खाकी वर्दी को अपनाया था और तब से ही खाकी वर्दी भारतीय पुलिस की भी भर्ती बन गई थी और आज तक देश में खाकी वर्दी पहनी जाती है। इतिहास के पन्नो में जानकारी मिलती है की सर हरी ने उस समय कोलकाता पुलिस को भी खाकी वर्दी का प्रस्ताव दिया था लेकिन इस प्रस्ताव को कोलकाता पुलिस ने खारिज कर दिया था और उन्होंने कभी भी खाकी वर्दी नहीं पहनी ना ही उसे अपनाया।
ये भी पढ़े : इंसान जैसा दिखने वाला रहस्यमयी जानवर, जिसका अस्तित्व आज भी बना हुआ है पहेली, तस्वीरे देख रह जाएंगे दंग