Kishore Upadhyay News : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी को छोड़ने की अफवाहों पर पूरी तरीके से विराम लगा दिया है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से कहा कि मेरी कोशिश है आने वाला विधानसभा चुनाव राज्य के सरोकारों व समस्याओं पर केंद्रित हो।
Kishore Upadhyay News : राज्य के सरोकारों व समस्याओं पर केंद्रित हो चुनाव
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति लगातार जारी है और इसी क्रम में ऐसी ख़बरें भी सामने आ रहीं थी की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दल बदल कर सकते हैं लेकिन किशोर उपाध्याय ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि मेरी कोशिश है आने वाला विधानसभा चुनाव राज्य के सरोकारों व समस्याओं पर केंद्रित हो।
Kishore Upadhyay News : वनाधिकार आंदोलन के मुद्दों को लेकर विभिन्न महानुभावों से मिल रहा हूं— किशोर

उन्होंने लिखा की मैं वनाधिकार आंदोलन के मुद्दों को लेकर विभिन्न महानुभावों से मिल रहा हूं मेरी कोशिश है कि अगला विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के सरोकारों पर केन्द्रीत हो साथ ही उन्होंने कहा कि विघ्न संतोषी उसे दूसरे रूप में ले रहे हैं और मैंने पहले भी कहा है कि इन मुद्दों पर लड़ने या स्वीकार करने वालों के साथ वार्तालाप में मुझे कोई हर्ज नहीं लगता इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना दें।
ये भी पढ़े : मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से मुख्य आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, 3 अकाउंट को करती थी हैंडल