Kiran And Amir Getting Trolled : बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर करण जौहर ने बुधवार को अपना 50 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इसी क्रम में आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण राव के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे, जहां कैमरे के सामने पोज़ देने को लेकर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
करण जौहर की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे किरण—आमिर
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान बुधवार को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने कैमरे के सामने एक खुशहाल कपल की तरह पोज किया। जिसके बाद से ही दोनों जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने पिछले साल सोशल मीडिया के माध्यम से तलाक लेने का अनाउंसमेंट किया था। जिसके बाद दोनों कई मौके पर एक साथ नजर आए, लेकिन फैंस दोनों के तलाक के अनाउंसमेंट के बाद दोनों को एक साथ देख कर काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Kiran And Amir Getting Trolled : ट्रोलर्स के निशाने पर आमिर और किरण
बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ एक खुशहाल कपल की तरह पोज़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसपर ट्रोलर्स ने कमेंट करते हुए लिखा की इनका तो तलाक हो गया था ना दूसरे यूजर ने लिखा की पहले यह लोग शादी का मजाक बनाते हैं और अब तलाक का भी मजाक बना रहे हैं यही नहीं एक यूज़र ने यह तक लिख डाला की जब साथ ही घूमना है तो तलाक ही क्यों लेते हैं यह लोग। बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने पिछले साल ही अलग होने का अनाउंसमेंट किया था।