प्रेमी के लिए खंबे पर चढ़ी ये महिला, मामला गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके का है, जहां बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे महिला घर से निकलकर बिजली के खंभे पर चढ़ गई. उसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया.
बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की मां को एक शख्स से प्यार हो गया, लेकिन जब महिला के पति ने इस बात का विरोध किया तो महिला नाराज होकर बिजली के पोल पर चढ़ गई. इसके बाद उसने 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार को कसकर पकड़ लिया. गनीमत तो ये रही कि उस समय लाइट कटी हुई थी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया.
स्थानीयों लोगों ने बताया कि खंबे पर चढ़ी 34 साल की इस महिला का कुछ समय से प्रेम प्रेसंग चल रहा था , जिस कारण महिला और उसके पति के बीच अनबन भी हो रही थी , महिला का पति राम गोविंद मजदूरी करता है.
स्थानीयों ने बताया कि महिला की जिद थी कि वो घर में अपने प्रेमी को भी साथ रखे ले, जिसकी वजह से झगड़ा सड़क पर उतर आया और महिला बिजली के पोल पर चढ़ गई । वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग से बात की और उन लोगों ने आकर महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा.मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला बिजली के खंभे पर चढ़ी हुई थी , फिलहाल महिला सुरक्षित है और उसे उसके पति के साथ घर भेज दिया गया. वहीं इस मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है