Khalistani Terrorist Called CM Dhami : खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत ने सीएम धामी को किया फोन, दी ये चेतावनी

Khalistani Terrorist Called CM Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खालिस्तानी आतंकवादी की तरफ से धमकी भरा फोन आया जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने कॉल कर कहा कि उनके संगठनों के लोगों पर यदि मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार वह होंगे. वहीँ मुख्यमंत्री धामी को धमकी भरे फोन की जानकारी जैसे ही डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में आई तो उन्होंने तत्काल एसटीएफ को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए जिसके बाद से ही एसटीएफ इन तमाम नंबर को ट्रेस कर जांच में जुट गई है.