Kedarnath Yatra Temporarily stopped : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार ने केदारनाथ यात्रा पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है…. जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी… सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के चलते सरकार ने केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई है और अगले आदेश तक ये रोक ऐसी ही जारी रहेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है… यही नहीं 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है…. ऐसे में मौसम बिगड़ने के आसार को देखते हुए सीएम पुष्कर ने एहतियात बरतते हुए केदारनाथ यात्रा पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है….