Kedarnath Yatra 2023 : मौसम की परीक्षा के बीच रिकॉर्डतोड़ यात्री पहुंच रहे केदारनाथ

Kedarnath Yatra 2023 : उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा इन दिनों चरम पर है लेकिन यात्रा के साथ ही मौसम भी लगातार श्रद्धालुओं को परेशान किये हुए है, लेकिन बावजूद इसके आस्था के सामने मौसम के हौंसले पस्त नज़र आ रहे हैं….खराब मौसम के बावजूद भी केदरनाथ धाम में लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यात्रा के पुराने रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। बात दें कि की 44 दिन की केदारनाथ यात्रा में अभी तक सवा आठ लाख से अधिक भक्त केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। रोजाना के हिसाब से आंकड़ों की बात करें तो लगभग 20 से 22 हजार के करीब श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यही नहीं इस वर्ष की तुलना यदि पिछले वर्षों के साथ कि जाए तो इतने दिनों में केवल 7 लाख यात्री ही केदारनाथ धाम पहुंचे थे। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की आस्था के आगे मौसम की मार भी बेकार साबित हो रही है।