Kedarnath Kapath Reopen Date : उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की मिथि तय हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष मंगलवार 25 अप्रैल को प्रात:6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें कि 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी जिसके बाद 21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी। इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम के लिए डोली फाटा पहुंचेगी। जिसके बाद 23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी और आखिरकार 25 अप्रैल मंगलवार प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे। बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट इस बार 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि अक्षय तृतीया के दिन श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।