Kedarnath Dham Kapaat Reopen : कर लो दर्शन, खुले बाबा केदार धाम के कपाट

Kedarnath Dham Kapaat Reopen : ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं। श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलने के दौरान सेना के बैंड और भजन कीर्तन के साथ ही जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा इस दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इस स्वर्णिम पल के गवाह बने। वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा की उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। समाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं का भी यात्रा के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर यात्रा व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।