Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ में इन बातों का रखें विशेष ख्याल, शुभ मुहुर्त के अनुसार करें पूजा

Karwa Chauth 2021 : सुहागिन महिलाओं का महापर्व माने जाने वाला करवा चौथ इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसमें महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करेंगी साथ ही चंद्रमा के दर्शन करके अपने उपवास को खोलेंगी। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ के व्रत को रखने का खास मुहुर्त है।

Karwa Chauth 2021 : हर साल अश्विन  की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है करवा चौथ

देशभर में इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सनातन मानयता के अनुसार करवा चौथ  हर साल अश्विन  की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह उठकर सरगी के साथ ही व्रत की शुरूआत करती है जिसके बाद महिलाएं पूरे दिन सोलाह श्रृगार के साथ इस व्रत को निर्जल रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना करती हैं जिसके बाद रात में भगवान चंद्रमा के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना करती हैं और इसी के साथ पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को खोलती हैं।

Karwa Chauth 2021 :

Karva Chauth 2021

ये भी पढ़ें  यदी घर में लगाया है तुलसी का पौधा, तो इन नियमों का जरूर करें पालन, वरना लग सकता है दोष

करवा चौथ के लिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

करवा चौथ का व्रत सालभर में एक बार आता है जिसका पालन भी निष्ठा के साथ करना चाहिए। धार्मिक कलेंडर के अनुसार इस साल चतुर्थी, 24 अक्टूबर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को 05.43 बजे समाप्त होगी। इसके अलावा इस बार चद्रोदय का समय 8 बजकर 16 मिनट पर होगा जबकि सूर्योदय का समय 6 बजकर 13 मिनट रहेगा। आप सभी भी शुभ मुहुर्त के अनुसार ही पूजा अर्चना करें जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।