Karan Mahara Taunt on BJP Abhiyan : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान पर महारा का कटाक्ष, कहा-कांग्रेस कर रही इंतज़ार

Karan Mahara Taunt on BJP Abhiyan : उत्तराखंड में 2024 लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। ऐसे में भाजपा के इस महाजनसंपर्क अभियान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा कितने ही अभियान चलालें उसका लाभ उसे नहीं मिलेगा….भाजपा के नेता जब लोगों के घर जाएंगे तो उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा….महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले समेत कई सवाल जनता भाजपा के नेताओं से पूछेगी…..कांग्रेस भी इंतजार कर रही है कि भाजपा के नेता जनता के बीच जाएं और जनता के सवालों का सामना करें।