Kannur Bengaluru Express Derailed : पटरी से उतरी कन्नूर बेंगलुरु एक्सप्रेस, बड़ी घटना होने से टली

Kannur Bengaluru Express Derailed : कन्नूर बेंगलुरु एक्सप्रेस के पांच डिब्बे आज सुबह तड़के 3:50 पर पटरी से उतर गए हालांकि इस घटना में किसी को हताहत नहीं पहुंची है लेकिन एक बड़ी घटना होने से बच गए।

Kannur Bengaluru Express Derailed : ट्रेन में 2348 यात्री  थे सवार

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु डिविजन के तोप्पुरु-सिवड़ी में पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ । वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे ने इस हादसे को लेकर कहा है कि हादसे के वक्त ट्रेन में 2348 यात्री सवार थे , राहत भरी बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है ।

ये भी पढ़े : पद्मश्री के वो विजेता जिनको राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी किया नमन, देखें तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Kannur Bengaluru Express Derailed : शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास हुई थी रवाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कन्नूर बेंगलुरु एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव नहीं किया गया है।दरअसल कन्नूर बेंगलुरु एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास कन्नूर से रवाना हुई थी और करीब घंटो बाद ये हादसा हुआ ।