Kangana Reaction On Agneepath : केन्द्र सरकार द्वारा ‘अग्निपथ’ योजना के एलान के बाद से ही इस योजना के खिलाफ लगातार युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यही नहीं युवाओं द्वारा विरोध में सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले करने के साथ ही सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको लेकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अग्निपथ योजना का मतलब है काफी गहरा
कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दी है। इसके तहत हर युवा कुछ साल के लिए सेना में भर्ती होता है और अनुशासन, राष्ट्रवाद जैसे जीवन मूल्यों को सीखता है। साथ ही यह जानने का प्रयास करता है कि अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए इन शब्दों क्या अर्थ है। अग्निपथ का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है। इसका अर्थ काफी गहरा है।

Kangana Reaction On Agneepath : योजना के लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए
कंगना आगे कहती हैं, “पुराने दिनों में हर कोई गुरुकुल जाता था, यह लगभग ऐसा ही है। हालांकि अब उन्हें ऐसा करने के लिए भुगतान भी मिलेगा। ड्रग्स और पबजी की लत की वजह से नष्ट हो रहे युवाओं को इस योजना की जरूरत है इसके लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए।”