Kangana and Babita Phogat Fight : लॉकअप शो के दौरान कंगना रनौत और बबीता फोगाट में हुई तीखी बहस

Kangana and Babita Phogat Fight : बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने अपने नए शो लॉक अप से छोटे पर्दे पर एंट्री ली है। आपको बता दें जब से कंगना का लॉकअप शो लॉन्च हुआ है तभी से वह चर्चा का विषय बन गया है। इस शो के प्रोमोज देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शो काफी कॉन्ट्रोवर्सी भरा होने वाला है। वहीं शो को लेकर पब्लिक के लिए रिएक्शंस भी काफी जबरदस्त हैं।

Kangana and Babita Phogat Fight : शो का न्य प्रोमो हुआ रिलीज़

खास बात यह है कि लॉकअप शो के प्रोमोज भी काफी जबरदस्त है। बता दें की हाल ही में इस शो का एक न्य प्रोमो रैली किया गया है खास बात ये है कि इस प्रोमो में शो की होस्ट कंगना और कंटेस्टेंट बबीता फोगाट के बीच बहस बाजी हो रही है। इस प्रोमो को देखकर लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं लोगों का मानना है कि यह शो बहुत रोमांचक और कंट्रोवर्शियल होने वाला है।

Kangana and Babita Phogat Fight : कंगना ने बबिता से पीछा तीखा सवाल

प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत बबीता फोगाट से एक तीखा सवाल कर रही है। कंगना उनसे पूछती हैं कि आप पर यह आरोप है कि आपने कुश्ती के मैदान में अपने दिमाग का सदुपयोग करके काफी नाम कमाया लेकिन राजनीति में आप कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इस पर बबीता फोगाट भड़क गई और उन्होंने कंगना से कहा कि जो आप मुझपर आरोप लगा रही है वो सरासर गलत है।

Kangana and Babita Phogat Fight : कंगना पर भड़की बबिता

बबीता यहीं नहीं रुकी इसके बाद उन्होंने कंगना से यह तक कह डाला कि थोड़ा दूर रहिये मुझसे वरना धोबी पछाड़ लगाते हुए देर नहीं लगाऊंगी। वही। कंगना बबिता के मुंह से ये जवाब सुनकर थोड़ी नाराज नजर आ रही है। हालांकि ये लड़ाई क्या नया मोड़ लेगी यह तो आने वाले वक्त पर ही पता चलेगा लेकिन यह प्रोमो देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : सामने आई फरहान और शिबानी की शादी की अनदेखी तस्वीरें , एक दूसरे की आँखों में खोई जोड़ी