Kanera Village Crime : उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला

 Kanera Village Crime : उधमसिंघनगर के बाजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पति अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीँ बाजपुर पुलिस इस पुरे मामले की जाँच कर रही है ।

 Kanera Village Crime : बाजपुर के कनेरा गांव में रहने वाले वाहिद पेंटर दर्जी की दुकान चलाता है खबर है कि 6 महीने पहले वाहिद की शादी उत्तर प्रदेश की रहने वाली नरगिस से हुई थी। बीते सोमवार को दोनों के बीच विवाद ऐसा पनपा कि आरोपी पति वाहिद ने अपनी पत्नी नरगिस को कमरे में बंद कर दिया और चाकू से गोद डाला वहीं जब नरगिस की चीख-पुकार आसपास के लोगों ने सुनी तो मौके पर पहुंचकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 Kanera Village Crime : स्थानीय लोगो का कहना है कि भीड़ को इकट्ठा देख आरोपी वाहित मौके से फरार हो गया वहीं ग्रामीण लोगों ने पुलिस को सूचना दी और नरगिस को घायल अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है । बताते चलें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस ने घटना के बाद नरगिस के परिवार वालों को भी इस बात की सूचना दे दी है बता दें इस वारदात के बाद गांव में माहौल काफी गंभीर बना हुआ है और पुलिस लगातार गांव के चप्पे-चप्पे पर आरोपी वाहित की छानबीन कर रही है वहीं दूसरी ओर नरगिस की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।