Kamaal Commented On Arjun Kapoor : कमाल राशिद ने अर्जुन कपूर की कि घनघोर बेज्जती, कुत्ते से की अर्जुन कपूर की तुलना, कही और भी कई बातें

Kamaal Commented On Arjun Kapoor  : बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर सबक सिखाने की बात कहकर अभिनेता अर्जुन कपूर चौतरफा घिर गए हैं। इसी क्रम में फिल्म अभिनेता से क्रिटिक बने कमाल राशिद खान (KRK) ने अर्जुन कपूर का मजाक बनाते हुए कहा है कि जिस अभिनेता की फिल्म देखने कुत्ता भी नहीं जाता हो उसका बायकॉट कैसे किया जा सकता है।

 

अर्जुन कपूर को बताया सुपर-डुपर महाफ्लॉप हीरो

केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर 8 मिनट 29 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है। इसमें वे अर्जुन कपूर की जमकर खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन के बयान का जिक्र करते हुए वे कहते हैं, “पब्लिक आमिर खान की फ़िल्म का बहिष्कार करे तो समझ आता है। शाहरुख खान की फिल्म का बहिष्कार करे तो समझ आता है। लेकिन आप अर्जुन कपूर जैसे सुपर-डुपर महाफ्लॉप हीरो की बेइज्जती कैसे कर सकते हैं। उस बेचारे की फिल्म का बहिष्कार कैसे कर सकते हैं? मतलब अब आप एक ऐसे एक्टर की फिल्म का भी बहिष्कार करेंगे जिसकी फिल्म को कुत्ता भी देखने नहीं जाता।”

 

Kamaal Commented On Arjun Kapoor : अर्जुन कपूर की फिल्मों पर कैसा तंज

अर्जुन कपूर पर तंज कसते हुए KRK ने इस वीडियो में कहा है, “भाईजान! अब आप पब्लिक को सबक सिखाकर रहना। पब्लिक को छोड़ना मत भाईजान, अब आप अपनी फिल्म थिएटर में रिलीज करने के बजाय सीधे यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू कर दो भाईजान। जब यूट्यूब पर फिल्म फ्री में देखने को मिलेगी तो जाहिर सी बात है, यह जरूर देखेंगे और देखकर खुद ही पागल हो जाएँगे। इनसे बदला लेना है भाईजान!”
आगे वो कहते हैं, “क्या अर्जुन कपूर हीरो दिखता है? क्या अर्जुन कपूर को एक्टिंग आती है? क्या अर्जुन कपूर में एक्टर वाली एक भी क्वालिटी है? इसलिए आप लोगों को अर्जुन कपूर की फिल्म का बहिष्कार नहीं करना चाहिए, बल्कि जहाँ भी अर्जुन कपूर की फिल्म का पोस्टर दिखे उस पर खड़े होकर मू तना चाहिए।