Journalist Kamal Khan Died : दुखद खबर, नहीं रहे पत्रकारिता जगत के सीनियर जर्नलिस्ट कमाल खान, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Journalist Kamal Khan Died : पत्रकारिता जगत के लिए शुक्रवार की सुबह एक बेहद बूरी खबर सामने आई। बता दें उत्तर प्रदेश के सीनियर जर्नलिस्ट कमाल खान का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक कमाल खान ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। खबर मिल रही है कि हार्ट अटैक पड़ने पर कमाल खान को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान अपने परिवार के साथ लखनऊ में बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे।

Journalist Kamal Khan Died : ​पत्रकार आलोक पांडे ने ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि कमाल खान की मृत्यु की खबर पत्रकार आलोक पांडे ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी उन्होंने लिखा कि गहरे दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि कमाल खान का आज सुबह निधन हो गया है मैं लंबे समय से लखनऊ में हमारे ब्यूरो चीफ रहे हैं अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर आपके साथ साझा करूंगा।

Journalist Kamal Khan Died : पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

कमाल खान की निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में एक शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम पत्रकार और राजनीतिक की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सीनियर जर्नलिस्ट कमाल खान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की यह अपूर्ण क्षति है कमाल खान चौथे स्तंभ और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे, परवरदिगार उनकी आत्मा को शांति दे।

Journalist Kamal Khan Died : वरिष्ठ पत्रकारों में होती थी कमाल खान की गिनती

पत्रकारिता जगत में कमाल खान का नाम उन वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार है जो कि ग्राउंड लेवल पर उतर कर समाज की सच्चाई से जनता को रूबरू कराया करते थे।कमाल खान को उनकी बेहतरीन पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है इसके अलावा उन्हें भारत के राष्ट्रपति से गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड भी मिल चुका है।

ये भी पढ़े : कोरोना के लक्षण दिखने पर आज ही करें इन चीजों का सेवन