Garbage Made Women millionaire : आपकी किस्मत कब कैसे क्या मोड़ लेले ये आप खुद नहीं जानते। रात भर में करोड़पति बनने की बहुत सी खबरें आपने सुनी होगी । हाल ही में मलेशिया से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है । आपको बता दें यहां एक महिला रातों-रात करोड़पति बन गई । खास बात यह है कि इस महिला को करोड़पति समुद्र किनारे पड़े कचरे ने बनाया है ।
Garbage Made Women millionaire : रिपोर्ट से मिली ये जानकारी
मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी मिली है कि 41 वर्षीय महिला ऐडा ज़ुरिना लॉन्ग समुद्र किनारे अपने परिवार के साथ रहती है और रोजाना मछली पकड़ कर गुजारा करती है । पिछले दिनों इस महिला को समुद्र किनारे एक प्लास्टिकनुमा कचरा पड़ा मिला । ऐडा ज़ुरिना लॉन्ग ने इसे समुद्री कचरा समझ के वहीं फेंक दिया और अपने घर चली आई लेकिन जब दूसरे दिन ऐडा दोबारा से उसी जगह गई तो वह कचरा वहीं पड़ा हुआ था इस बार ऐडा इस कचरे को अपने घर ले आई। जब ऐडा ज़ुरिना इस कचरे को अपने घर लाई तो उसे नहीं पता था कि ये कचरा उसे रातोरात करोड़पति बना देगा ।

Garbage Made Women millionaire : ऐडा के हाथ लगी एम्बरग्रीस
ऐडा को जांच करने पर ये यह पता चला कि यह कचरा बेशकीमती व्हेल वोमित है, जिसे एम्बरग्रीस कहा जाता है । दरअसल एम्बरग्रीस बेहद कीमती होती है। इसकी कीमत लाखों या करोड़ों में आंकी जाती है और जुरीना को कचरे के रूप में एम्बरग्रीस ही हाथ लगी है । बताया जा रहा है कि एक्सपर्ट की टीम जल्द ही इस एम्बरग्रीस का मुआयना करेगी और तभी इसकी कीमत का पता चलेगा । हालांकि अभी अंदाजा लगाया जा रहा है कि एम्बरग्रीस की कीमत करोड़ों में लगाई जाएगी ।
ये भी पढ़ें : जाने कैसे एक चॉकलेट ने महिला को बनाया लखपति