Woman Curse Electricity Officers : बिजली का बिल वसूलने पहुंचे अधिकारी तो महिला पर आई देवी, जाने फिर क्या हुआ

Woman Curse Electricity Officers  : राजस्थान के भरतपुर से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है दरअसल यहां एक गांव में बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए बिजली विभाग की टीम पहुंची थी लेकिन इस टीम के साथ जो हुआ वह बेहद हैरान करने वाला है ।

Woman Curse Electricity Officers : क्या है पूरा मामला

राजस्थान के भरतपुर में डिस्कॉम की टीम बिजली का बिल वसूल करने एक गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उस गांव में करीब 8 से 10 बिजली के कनेक्शन थे और उपभोक्ताओं पर कभी करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया भी था और इस बकाया धनराशि को वसूलने और कार्रवाई करने के लिए डिस्कॉम की टीम गांव पहुंची। लेकिन हुआ यह कि टीम को देखकर एक महिला अपने ऊपर देवी आने का ड्रामा करने लगी और यह कहने लगी की अगर आप लोगों ने कार्रवाई की तो में श्राप देकर अंधा कर दूंगी। हैरत की बात तो यह है कि महिला के इस ड्रामे को देखकर डिस्कॉम की टीम बगैर कार्रवाई किए ही वापस भाग गई।

Woman Curse Electricity Officers : महिला ने दी श्राप देने की धमकी

बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने के तहत इन सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटना था लेकिन वह कनेक्शन काटे बिना ही वापस लौट गई लेकिन यह मामला खबरों में छा गया। खबर ये भी मिल रही है कि महिला डिस्कॉम की गाड़ी के आगे जमीन पर भी बैठ गई थी और काफी ड्रामा भी किया था महिला का कहना था कि उस पर देवी आ गई है और उसने टीम को यह चेतावनी दी कि फौरन यहां से चले जाओ वरना श्राप दे दूंगी फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : राजधानी दिल्ली में बनेगा देश का पहला ई – वेस्ट पार्क, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी