Mujra Party In Delhi : नाईट कर्फ्यू में मुजरा पार्टी , 36 लोग गिरफ्तार

Mujra Party In Delhi : राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसको लेकर राजधानी में नाइट कर्फ्यू समेत कई पाबंदियां लागू की गई है। लेकिन कुछ लोग अब भी लापरवाही बरतने से बाज़ नहीं आ रहा है। मामला ग्रेटर नोएडा से है जहां पुलिस ने देर रात छापा मारकर 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mujra Party In Delhi : 36 लोग गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि इस जगह पर नाईट कर्फ्यू के दौरान पार्टी चल रही थी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल है।

Mujra Party In Delhi : मौके पर चल रही थी मुजरा पार्टी

जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिगमा 1 के होटल में नाइट कर्फ्यू के दौरान पार्टी का आयोजन किया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने यह जानकारी दी है वहां मुजरा पार्टी चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक विदेशी महिला समेत पांच महिलाओं और तीन दर्जन से ज्यादा युवकों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े : 84 साल के शख्स ने पूरे 11 बार लगवाया कोरोना का टीका, फिर ऐसे खुली पोल