Little Frog Fight With Dog : छोटे मेंढ़क ने सिखाया कुत्ते को सबक, कभी कुत्ते के मुंह को काटता, तो कभी अपनी भाषा में डांटता

Little Frog Fight With Dog : दोस्तों चींटी और हाथी की कहानी तो आपने सुनी ही होगी जिसमें चींटी हाथी की सूंड में घुसकर उसकी नाक में दम कर देती है कुछ ऐसा ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन इसमें चींटी नहीं बल्कि एक मेंढ़क ने कुत्ते की नाक में दम किया हुआ है। मेंढ़क कभी कुत्ते के मुंह को पकड़ता तो कभी उसकी आॅंखों को नोचता। कुत्ता बेचारा बचने की कोशिश करता रहा लेकिन मेंढ़क ने उसका पीछा नहीं छोड़ा जिसके बाद कुत्ते को हारकर मैदान छोड़ना ही पड़ा।

Little Frog Fight With Dog : कुत्ते और मेंढ़क की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

Little Frog Fight With Dog

कभी छोटे को कमजोर नहीं समझना चाहिए ये सीख बचपन में अक्सर हमारे बड़े देते हैं लेकिन एक वीडियो इसी सीख को सार्थक करता दिखाई दे रहा है जिसमें एक छोटे से मेंढ़क ने कुत्ते ​की नाक में दम किया हुआ है। इस वीडियो में ये मेंढ़क कभी कुत्ते के मुंह को काटता तो कभी उसकी नाक पर छलांग लगाकर उसे नोचता दिखाई दे रहा है। कुत्ते को परेशान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद करते दिखाई दे रहे हैं।

Little Frog Fight With Dog : वार के साथ धमकी का पलटवार भी कर रहा मेंढ़क

Little Frog Fight With Dog

यहीं नहीं इस वीडियो में ये छोटा सा मेंढ़क कुत्ते पर वार तो कर ही रहा है साथ ही अपनी भाषा में शायद ये कहता भी दिखाई दे रहा है की कुत्ते अब तेरी खैर नहीं। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे ये मेंढ़क कुत्ते पर लगातार वार भी कर रहा है और जब बचाव में उसपर पलटवार कर रहा है तो उसे अपनी भाषा में धम​काता भी दिखाई दे रहा है। जो भी कहो इस वीडियो को देखकर हाथी और चींटी की वो कहानी भी याद आ रही है जिसमें छोटी सी चींटी हाथी का घमंड तोड़ने के लिए उसकी नाक में घुस जाती है और उसे ऐसा सबक सिखाती है की हाथी कभी भी दूसरो को उसके बाद कभी परेशान नहीं करता।

ये भी पढ़े : दुल्हन के जबरदस्त भांगड़े का वीडियो वायरल, लोग कर रहे हैं काफी पसंद