Hizab Vivad Owaisi Tweet : भारत में बीते कुछ दिनों से हिजाब विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। तमाम राजनीतिक दल इस विवाद पर अपना अपना पक्ष रख रहे हैं, कोई समर्थन दे रहा है तो कोई विरोध जता रहा है। लेकिन समर्थन और विरोध के बीच फंसा ये विवाद लगातार नए मोड़ ले ला ले रहा है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : हिज़ाब पर फिर बोले असदुद्दीन ओवैसी
इस बढ़ते विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी फिर से ट्विटर हैंडल के माध्यम से हिज़ाब को लेकर अपनी भावनाये प्रकट की है। दरअसल बीते रविवार को ओवैसी के टि्वटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें वे किसी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में ओवैसी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं किसी का गुलाम नहीं हूं मैं टोपी भी पहनूंगा और दाढ़ी भी रखूंगा और मेरी बेटी भी हिजाब पहनेगी हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : मेरी बेटी हिज़ाब पहनेगी : असदुद्दीन ओवैसी
आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी का यह वीडियो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में ओवैसी लगातार यह कहते नजर आ रहे हैं कि तुमको मेरी दाढ़ी पसंद नहीं है कोई बात नहीं मैं दाढ़ी रखूंगा, तुमको मेरे सर पर टोपी पसंद नहीं मैं टोपी पहनूंगा , तुमको हिजाब पसंद नहीं कोई बात नहीं मेरी बेटी हिज़ाब पहनेगी। ओवैसी आगे कह रहे हैं कि क्या मैं तुम्हारा गुलाम हूं मैं क्या तुम्हारा कैदी हूं या मैं तुम्हारे इशारे पर बैठ जाऊंगा ,मैं क्या तुम्हारे हुकुम पर नीचे गिर जाऊंगा नहीं ! ओवैसी आगे कहते हैं कि हम गर्दन झुका आएंगे तो अपने करीम के आगे।हम अपनी जान का सौदा कर चुके हैं दुनिया में रहेंगे तो भारत के संविधान के तहत।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : 13 फरवरी को भी किया था ट्ववीट
आपकी जानकारी के लिए की ये पहेली बार नहीं है जब ओवैसी ने हिज़ाब को लेकर अपना पक्ष रखा हो। इससे पहले भी 13 फरवरी को ओवैसी के टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया था। उस ट्वीट में भी ओवैसी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि इंशाअल्लाह एक दिन हिजाब भी प्रधानमंत्री बनेगी।ओवैसी का 13 फरवरी को किया गया वो ट्वीट सामने सुर्खियों में छा गया था और लोगों ने उसका विरोध भी जताया था लेकिन अब ओबीसी का यह ट्वीट फिर से एक विवाद की जड़ बन रहा है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : ऐसे शुरू हुआ था विवाद
वर्तमान में पूरे देश में फैल चुका हिज़ाब विवाद कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल से शुरू हुआ था, दरअसल कर्नाटक के सरकारी स्कूल की 5 छात्राओं को हिजाब पहनकर स्कूल में एंट्री नहीं दी गई थी। जानकारी मिली थी की छात्राएं स्कूल ड्रेस का उल्लंघन करते हुए स्कूल में परीक्षा देने पहुंची थी जिसके तहत उन्हें स्कूल में एंट्री नहीं मिली थी। वहीं छात्रों ने वहां बहुत हंगामा शुरू कर दिया था और उसके बाद ऐसी मामले कर्नाटक के अन्य इलाकों में भी देखे गए थे और धीरे-धीरे विवाद पूरे देश में फैल गया फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : हिजाब विकल्प नहीं एक दायित्व है
हिज़ाब विवाद की चर्चा अब हर जगह हो रही है , राजनीती से लेकर बॉलीवुड के लोग इस ववद पर अपना पक्ष रख रहे है। जिसके चलते बॉलीवुड में कई किरदार निभा चुकी ज़ायरा वसीम ने भी कुछ बाते कहीं है। ज़ायरा वसीम ने
सोशल मीडिया के जरिए हिज़ाब पर अपना पक्ष रखते हुए यह कहा है कि हिजाब एक विकल्प है यह गलत है। यह एक प्रकार की धारणा है जिसे सुविधा अनुसार बनाया गया है। वासिम ने आगे कहा कि अज्ञानता की वजह से हुआ है इस्लामी हिजाब विकल्प नहीं एक दायित्व है। जायरा ने लिखा कि मैं इस सिस्टम का विरोध करती हूं जहां महिलाएं को ऐसा करने से रोका जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।आपको बता दें कि बॉलीवुड से दूरी बना चुकी जायरा वसीम का एक पोस्ट काफी चर्चाओं में छा गया है। इसके हर जगह चर्चे हो रहे हैं और कोई उनके इस बयान का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध भी जता रहा है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : 58 छात्राएं निलंबित
बता दें कि हिज़ाब का असर हर जगह देखने को मिल रहा है दरअसल हाल ही में कर्नाटक में हिज़ाब पहनकर स्कूल पहुंचने पर 58 छात्रों को निलंबित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक के कई हिस्सों में शनिवार को छात्राएं अपने शैक्षणिक संस्थानों में हिज़ाब पहनकर पहुंची थी लेकिन स्कूल प्रशासन ने उन्हें अदालत के आदेश का हवाला देकर प्रवेश नहीं करने दिया। जानकारी मिल रही है कि कर्नाटक के शिवमोगा जिले में शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने वाली 58 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : हर जगह हो रहा विरोध
दरअसल शनिवार को 58 छात्राएं कॉलेज आई हिजाब पहनने के समर्थन में उन्होंने नारे भी लगाए लेकिन फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया। हैरत की बात यह है कि देश के एक हिस्से में नहीं बल्कि हर एक हिस्से में हिजाब को लेकर विवाद बढ़ रहा है कहीं छात्राएं तो कहीं टीचर हिजाब पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं जिसके जवाब में उन्हें स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : कई छात्राओं पर एफआईआर दर्ज
इतना ही नहीं कर्नाटक में कई छात्राओं पर एफआईआर दर्ज होने के भी मामले सामने आए हैं। दरअसल कर्नाटक में पुलिस ने हाल ही में 10 लड़कियों पर सेक्शन 144 के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि इन 10 लड़कियों पर टुमकुर में कॉलेज के बाहर हिजाब को लेकर प्रदर्शन करने का आरोप है और इसी को देखते हुए इन लड़कियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Hizab Vivad Owaisi Tweet : कर्नाटक में सेक्शन 144 लागू
दरअसल कर्नाटक में सेक्शन 144 लागू होने पर 4 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद यह लड़कियां कॉलेज के बाहर इकट्ठा हुई और उन्होंने प्रदर्शन भी किया वही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि कर्नाटक में बीते कई दिनों से हिज़ाब विवाद चल रहा है जिसको लेकर छात्राएं लगातार प्रदर्शन भी कर रही है वह इसके जवाब में हिंदू समुदाय भी भगवा पहन कर अपना विरोध प्रकट कर रहा है फिलहाल यह मामला कोर्ट में है।
ये भो पढ़े : शादी के बंधन में बंधे अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर , शादी के पहली तस्वीर आई सामने