101 Goats Quarbani : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हाल ही में हुए हमले के बाद उनकी सलामती की दुआ मांगी जा रही है। इसी बीच खबर यह सामने आई है कि एक बिजनेसमैन ने 101 बकरों की कुर्बानी देकर ओबीसी की सलामती की दुआ मांगी है।
101 Goats Quarbani : कुर्बानी के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
जानकारी मिल रही है कि बकरों की कुर्बानी देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में नेता अहमद बलाला भी शामिल हुए।
101 Goats Quarbani : ओवैसी के बयानों से नाराज होकर किया था हमला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही के दिनों में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला हुआ था। यह हमला तब हुआ था जब वह मेरठ से दिल्ली की ओर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास कुछ हमलावरों ने ओवैसी की कार पर फायरिंग की थी इसके बाद हमलावर सचिन व शुभम को गिरफ्तार भी कर लिया गया था जिनके पास से 9 एमएम पिस्टल भी बरामद हुई थी।हमलावरों ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया था कि उन्होंने ओवैसी के बयानों से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया था
101 Goats Quarbani : गृह मंत्रालय मुहैया कराई थी Z सुरक्षा
ओबीसी पर हमले के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी और उन्हें जेड सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी हालांकि असदुद्दीन ओवैसी ने सुरक्षा को अस्वीकार कर दिया था।
ये भी पढ़े : Mobile टूटने पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी