गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के सेक्टर आठ में न्यूमेरो यूनो कंपनी की फैक्ट्री बिल्डिंग में बृहस्पतिवार शाम को लगभग छह बजे आग लग गई । लगभग डेढ़ घंटे से आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए मौके पर दस से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई है।
आग बिल्डिंग के भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है। लगभग पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। लगभग डेढ घंटे से फैक्ट्री की बिल्डिंग में आग लगी हुई है। आग इतनी भीषण है कि दमकलकर्मी बिल्डिंग के अंदर नहीं घुस पा रहे हैं।
यह कंपनी कपड़े बनाती है और इस बिल्डिंग में काफी कपड़े और कच्चा माल पड़ा हुआ था। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। आग तेजी से कपड़ों में फैल गई और दमकलकर्मी इसे बुझाने में जुटे हुए हैं।
इससे पहले बुधवार को जिले के बेगमपुर खटौला में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के तीन शेड में आज भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।