IMA Passing Out Parade 2023 : देश की आन बान और शान को बरकरार रखने के लिए आज आईएमए की पासिंग आउट परेड से 373 अफसर पास आउट हुए जिनमें से 331 जवान भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेंगे जबकि मित्र देशों के 42 कैडेट भी आईएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद अब अपनी वतन वापसी कर अपने देश की सेना में शामिल होंगे। वहीं इस बार बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने ली। परेड के दौरान सभी कैडेट जोश से भरे दिखे। बता दें कि अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। यही नहीं हर बार की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना।