Ima Passing Out Parade : पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां तेज, 10 जून को होनी है परेड

Ima Passing Out Parade : डीआईजी एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने आईएमए देहरादून में 10 जून को आयोजित होने वाली पासिंग ऑउट परेड़ को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतज़ामों एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने IMA के सम्बंधित अधिकारीगणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसके संबंधित पुलिस कर्मियों को व्यापक रूप से चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने सभी संबंधित चेकिंग पाइंटों पर जाकर चलाये जा रहे अभियान का भी निरीक्षण किया उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बख़्शी नहीं जाएगी साथ ही इस बात का भी पूरी तरह खयाल रखा जाए कि आम जनमानस को भी किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।