Hira Singh Bisht Dharna : महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के बाहर हीरा सिंह बिष्ट का धरना, लगाए कई गंभीर आरोप

Hira Singh Bisht Dharna : राजधानी देहरादून में आज यानी शुक्रवार को38 वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आगाज़ हुआ , जिसके तहत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । आपको बता दें इस दौरान कॉन्ग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के बाहर आज धरने पर बैठ गए। हीरा सिंह बिष्ट देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे लेकिन अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है जिसकी वजह से वह नाराज है और इसलिए सैकड़ों समर्थकों के साथ हीरा सिंह बिष्ट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के के के बाहर धरने पर बैठे हैं। जानकारी ऐसी मिल रही है कि अब हीरा सिंह बिष्ट को हटाकर मदन कोहली को अध्यक्ष बनाया गया है।

हीरा सिंह बिष्ट का कहना है कि उन्होंने व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया है , दूसरे पक्ष की ओर से नियमों के उल्लंघन किया गया मीटिंग किए बिना फैसला लिया गया और हमें सूचना दिए बिना अध्यक्ष पद से से हटा दिया गया। बता दें कि हीरा सिंह बिष्ट ने अपनी बातों को आगे रखते हुए साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यह उत्तराखंड है यहां पैसे लेकर धंधा नहीं होगा इसके साथ ही हीरा सिंह बिष्ट ने अपनी बातों में मुख्यमंत्री से मिलने की भी बात कही।