Himachal Breaking : भाजपा पर जमकर बरसे हिमाचल प्रदेश के सीएम बोले, भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, हम जनकल्याण के काम करते हैं

Himachal Breaking : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भापजा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा जनकल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, हम जनकल्याण के काम करते हैं।सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि प्रदेश के सभी वर्ग हमारी योजनाओं से लाभांवित हो रहे हैं। हमने कर्मचारियों के लिये OPS लागू की। जबकि भाजपा ने अपने शासन वाले राजस्थान में OPS बंद कर दी।

हमने अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिये क़ानून बनाया और उन्हें चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट का दर्जा देकर उनका भविष्य संवार रहे हैं। वहीं भाजपा शासित राज्यों में गरीब व अनाथ बच्चों को सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही।

हमने किसानों और पशुपालकों को समृद्ध बनाने के लिये देश में पहली बार दूध पर MSP दी। वहीं MSP को लेकर किसान देशभर में भाजपा का विरोध कर रहे हैं।