पीएम मोदी ने गुरुवार को हरियाणा के भिवानी में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,’एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है. वहीं दूसरी ओर कौन है, इसका अता-पता ही नहीं है. हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है.’
पीएम मोदी ने कहा,’ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है. लेकिन आप सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे, बल्कि देश का भविष्य भी चुनेंगे. एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है. वहीं दूसरी ओर कौन है, इसका अता-पता ही नहीं है. हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है. सारी भारत-विरोधी ताकतें लगी रहती हैं. लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है. अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है.’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा,’हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है. इसके लिए फिर एक बार मोदी सरकार जरूरी है. मैं अगर हरियाणा आऊं और पुरानी यादें ताजा न हों, ऐसा हो नहीं सकता. क्योंकि हरियाणा तो सालों तक एक प्रकार से मेरा घर ही बन गया था. मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूं कि मुझे राजनीति की बहुत सारी शिक्षा हरियाणा और पंजाब से मिली है. कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए बुरी तरह बौखला रही है.’
विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,’INDI अलायंस वालों का हाल तो ऐसा है कि गाय ने दूध दिया नहीं, लेकिन घी खाने के लिए इंडी वालों में झगड़ा शुरू हो गया. अब ये लोग कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनेगा. 5 साल, 5 पीएम!आप मुझे बताइए, ऐसे देश चलेगा क्या? ये लोग देश को फिर से गड्ढे में धकेलना चाहते हैं.’
हरियाणा समेत देश के कई राज्य आजकल जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे हैं. गर्मी के चलते आम जन मानस का जीना दुश्वार हो चुका है. हालात दिन- ब- दिन बद्तर होते जा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. इसी के चलते प्रदेश के 15 जिलों के स्कूल हीट वेव और भीषण गर्मी के चलते बंद है.