Haryana Breakings : शनिवार को गोहाना में पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली, विपक्ष पर गरजेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोहाना में विजय संकल्प रैली कर हुड्डा के गढ़ को भेदने पर जोर देंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-16 के मैदान में होने वाली रैली में सोनीपत लोकसभा के साथ ही रोहतक व करनाल लोकसभा क्षेत्र से भी लोग पीएम को सुनने के लिए जुटेंगे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मोदी का जादू चलने की आस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद 3:30 बजे गोहाना के सेक्टर-16 में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं को भरोसा है कि मोदी की रैली से सोनीपत व रोहतक में खासा प्रभाव पड़ेगा। मोदी के जरिए भाजपा लगातार हुड्डा के गढ़ को भेदने पर जोर लगा रही है। इसमें कुछ हद तक भाजपा कामयाब भी हुई है।