Haryana Breakings : कैथल में बैलेट बॉक्स मामले पर AAP वर्कर के खिलाफ FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि हम तो ये सोच कर चुनाव लड़ रहे थे हम बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता भी ये सोच कर भागीदारी कर रही थी कि बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रह है कि हम चुनाव आयोग के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव आयोग भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में खड़ा हो गया है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि अभी तक की परंपरा के मुताबिक यदि चुनाव आयोग को उसकी किसी कमी के बारे में आगाह किया जाए तो उस प्रक्रिया में तुरंत सुधार किया जाता है। लेकिन चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिसने चुनाव आयोग की कमी को उजागर किया उसी व्यक्ति के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा एफआईआर करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जिस प्रकार पहले दिन से जब हमने रैली की अनुमति के लिए आवेदन किया तो उसमें चुनाव आयोग की तरफ गाली लिखकर डाली गई। इसी दफ्तर से कैथल में ये बार बार क्यों हो रहा है। उसके बाद भी कैथल में चुनाव आयोग का जिस तरीके का रवैया है वो स्पष्ट तौर पर समझ में आता है कि ये एक पार्टी बनकर बीजेपी के रिप्रजेंटेटिव के तौर पर यहां चुनाव आयोग के अधिकारी काम कर रहे हैं। मैं जनता के समक्ष ये मामला रखना चाहता हूं कि जिसमें हमने पहले तो इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाने के लिए इसकी शिकायत की थी। लेकिन आज इस मामले पर मेरे बहुत सारे सवाल है और मैं जानना चाहता हूं कि चुनाव आयोग इसका जवाब कैसे देगा?