Haryana Breakings SPO के सामने उसके बेटों को पीटा, टांग में मारी गोली..

सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस से लोगों को न्याय की उम्मीदें होती हैं, लेकिन दूसरी ओर जब खुद एक पुलिसकर्मी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा हो तो आम आदमी की उम्मीदे टूटती नजर आतीं हैं। कैथल में बढ़ते अपराध को देखकर लगता है कि मानो आजकल गुंडाराज चल रहा है। दरअसल मामला एक पुलिसकर्मी से जुड़ा हुआ है, जो जिले के शहर थाने में तैनात है। हैरानी की बात यह है कि वारदात की जगह इसी थाने के अधीन आती है और यह पुलिस कर्मचारी भी इसी थाने में तैनात है। इसके बावजूद भी इसको न्याय नहीं मिल रहा। इसीलिए अब मजबूरन इसको मीडिया का सहारा लेना पड़ा।

मामला 18 मई का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी के दोनों बेटे शाम को शहर के रेलवे गेट सेट एक मोबाइल फोन की दुकान पर सामान वापस करने गए थे। वहां पर कुछ नशेड़ी बदमाश खड़े थे जब वह साइड में पेशाब करने लगा तो उन्होंने एक लड़के को पकड़ लिया और उसके साथ गंडासियों से मार पिटाई शुरू कर दी। तभी मोबाइल शॉप पर खड़े दूसरे भाई ने देखा कि कुछ बदमाश उसके भाई को मार रहे हैं तो वह भाई की मदद के लिए पास गया। इतने में बदमाशों ने उसके मुंह पर ईंट मार दी जिससे उसका चश्मा टूट गया। उसके बाद असलहे से उसकी टांग में गोली मारी दी।

इसके बाद बदमाशों ने घायल युवक के पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने फोन को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी फोन पर बताए गए स्थान पर पहुंचा पर वहीं कोई नहीं मिला। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बताया कि आपके दोनों बेटे खून से लथपथ खड़े हैं, आप इनको यहां से ले जाओ वरना बदमाश आपको भी मार देंगे। इसके बाद पुलिसकर्मी भी उसी दुकान पर पहुंचा, वहां पुलिसकर्मी के बेटों की मोटरसाइकिल खड़ी थी। इस दौरान बदमाश वहां पर आ गए और उनके साथ फिर से मारपीट करने लगे। पहले बदमशों ने पुलिसकर्मी पिता व बेटों पर पानी डाल-डाल कर पीटा, फिर घुटनों के बल चलवाया। लचार पुलिसकर्मी बदमाशों के सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाता रहा, परंतु उन्हें तरस नहीं आया। बदमाशों ने बोला कि अगर तुमने हमारी कोई एफआईआर दर्ज करवाई तो हम तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मी की नाक रगड़वाई तब जाकर छोड़ा।