नौतपा शनिवार से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इसके साथ ही 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने भी हिसार जिले में 28 मई तक हीट वेव और गर्म रात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में यह 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।