Haryana Breakings : ये देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह चुनाव देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है। यही चुनाव भारत की भूमिका को तय करेगा कि देश की दिशा में जाएगा। भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में हर वर्ग के लिए काम किया है। विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाई है और उनका लाभ हर व्यक्ति पर पहुंचाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने दस साल में देश को आगे बढ़ाने का काम किया तो और देश की समस्याएं भी मिटाई है। भाइयों देश में दो विचारधारा है। एक पर नरेंद्र मोदी चल रहा है तो दूसरे पर पता नहीं कौन चल रहा है। घमंडी गठबंधन में कभी कहते हैं राहुल चलेगा, कभी लालू कहते हैं हम चलेंगे तो कभी ममता कहती है मैं चलूंगी तो वहीं केजरीवाल कहता है सबसे बड़ा व्यक्ति मैं हूं। सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को जिला परिषद पार्षद गुरदीप बीजना के कार्यालय पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधी सोहन सिंह राणा, विक्रम, ईश्वर औगंध, जगबीर विर्क, हरदीप, बिंदर, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।